{"_id":"5a0b3ab54f1c1baf678bb954","slug":"51510685365-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्धमान कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्धमान कॉलेज बना विजेता
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज की बालिका कबड्डी टीम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया।
खेल विभाग के प्रभारी शांतनु सिंह के अनुसार गिंदो देवी महाविद्यालय बदायूं में आयोजित प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज की टीम ने भी भाग लिया था। प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची। कॉलेज की टीम ने फाइनल में कई साल से प्रतियोगिता में विजेता चली आ रही आरबीडी महिला महाविद्यालय की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। टीम में सलोनी चौधरी, सृष्टि चौधरी, कंचन तोमर, भारती, शिवी चौधरी, मनीषा तोमर, शिवानी चौधरी, निकिता चौधरी, आरजू मलिक, सीमा ने शानदार प्रदर्शन किया। शांतनु सिंह के मुताबिक टीम से तीन खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन कबड्डी महिला प्रतियोगिता के लिए किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सीएम जैन ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. आरएच गुप्ता, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. वैशाली पूनिया, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. जयविंद्र तोमर, डॉ. विपिन देशवाल, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।