{"_id":"5a0744194f1c1bce408b60e0","slug":"51510425625-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से किशोरी व बुखार से मस्जिद के मौज्जम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से किशोरी व बुखार से मस्जिद के मौज्जम की मौत
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शहर में डेंगू से एक मस्जिद के मुज्जम समेत दो की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। डेंगू से अभी तक शहर में कई मौत हो चुकी है।
मोहल्ला खत्रियान निकट हरिहर हनुमान मंदिर निवासी दीपक की पुत्री मुस्कान (16) को चार दिन पहले बुखार आया था। पहले तो परिजनों ने उसको निजी चिकित्सक से शहर में ही उपचार कराया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन मुस्कान को देहरादून स्थित हिमालयन हॉस्पिटल ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने मुस्कान को डेंगू की पुष्टि की थी। मुस्कान की प्लेटलेट्स लगातार कम होती जा रही थी। शुक्रवार रात मुस्कान ने दम तोड़ दिया। मुस्कान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मुस्कान केपीएस स्कूल में कक्षा 11 की छात्र थी।
बिहार निवासी मुफीद अहमद (26) मोहल्ला चाहशीरी स्थित नुरूल हुदा मस्जिद में मुज्जम (देखरेख करने वाले) थे। मोहल्लेवासियों के मुताबिक उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनका मोहल्ले के ही निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल दिखाया गया, जहां से उनको उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। मोहल्लेवासियों के मुताबिक उनकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी। उनकी मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्लेवासियों के मुताबिक दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और एक साल का बच्चा भी है।