{"_id":"5a0343694f1c1bf3538bc01b","slug":"51510163305-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई मिल का गन्ना सेंटर लगने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई मिल का गन्ना सेंटर लगने का विरोध
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलाई मिल के गन्ना सेंटर का विरोध
हल्दौर।
किसानों ने बिलाई शुगर का नया गन्ना क्रय केंद्र खुलने का विरोध किया शुरू कर दिया। गांव मुकरंदपुर में आयोजित पंचायत में डीसीओ से मिलने का निर्णय लिया गया।
क्षेत्र के गांव मुकरंदपुर में धामपुर शुगर मिल के ए और बी दो गन्ना क्रय केंद्र अलग-अलग जगहों पर लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव मुकरंदपुर व कस्बा झालू के किसान करीब 14 वर्षों से इन कांटों पर अपना गन्ना डालते हैं। बिजनौर-हल्दौर मार्ग पर रजवाहे की पटरी के पास धामपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र बी खुला है। जबकि इससे कुछ दूरी पर सरकारी नलकूप के पास बिलाई शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र ए खुला है। गांव मुकरंदपुर-हाईवे मार्ग पर मंदिर के निकट धामपुर शुगर मिल का ए कांटा स्थित है। इस कांटे से करीब बीस मीटर की दूरी पर गांव नवादा तुल्ला निवासी किसान चंद्रपाल सिंह का चक है। उनका चक भी गांव मुकरंदपुर के क्षेत्र में आता है।
बिलाई शुगर मिल के कांटे ए पर गांव नवादा और सुमालखेड़ी के किसान अपना गन्ना डालते हैं। धामपुर शुगर मिल के कांटों पर गन्ना डालने वाले किसानों का आरोप है कि बिलाई शुगर मिल किसान चंद्रपाल सिंह के चक में अपना नया कांटा बी खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। कांटा खोलने की सूचना पाकर किसानों में आक्रोश पैदा हो गया। बिलाई मिल का नया कांटा खोले जाने के विरोध में गांव मुकरंदपुर में मंगलवार की रात करीब नौ बजे किसानों की पंचायत हुई। किसान बिलाई शुगर मिल के गन्ना भुगतान करने से असंतुष्ट है। किसानों का मानना है कि बिलाई शुगर मिल का नया कांटा खुलने से उन्हें मजबूर होकर उस कांटे पर गन्ना डालना पड़ेगा। उन्हें धामपुर मिल के कांटे से हटा दिया जाएगा। पंचायत में कुंदन सिंह, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, बंटू सिंह, समरपाल सिंह, करतार सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।