{"_id":"59a452584f1c1ba7018b45bb","slug":"51503941208-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतों भरी शाम में मुकेश को दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतों भरी शाम में मुकेश को दी श्रद्घांजलि
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। इक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है... सरीखे गीतों को गुनगुनाते हुए नगर के युवा गायकों ने सुप्रसिद्घ गायक मुकेश को भावभीनी श्रद्घांजलि दी।
मुकेश फैंस क्लब नजीबाबाद की ओर से गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में गीतों भरी शाम, मुकेश के नाम... कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ महेश कुमार ने कार्यक्रम को गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल बताया। उन्होंने मुकेश की याद में अनीस खां की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
अल्ताफ रजा के संचालन और अनीस खां व रॉकी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तसलीम मिर्जा ने जीना यहां मरना यहां..., अजय वर्मा ने टूटे से भी टूटे न ये धर्मवीर की जोड़ी..., हसीन खां ने पानी रे , पानी तेरा रंग कैसा..., हरिओम राजपूत, मो.आरिफ, शकील, तनवीर अहमद ने गीत गुनगुनाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शादाब जफर, शकील, वासित, सैफ, साबिर, शाहनवाज, नौशाद ने भी श्रद्धांजलि दी।