{"_id":"59a329e84f1c1ba1248b4b5c","slug":"51503865320-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी झुलसी, ग्रामीणों ने बिजली घर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी झुलसी, ग्रामीणों ने बिजली घर घेरा
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चकफेरी में घास काट कर आ रही किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने रहरा बिजलीघर का घेराव किया और जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शंात कराया।
गांव चकफेरी निवासी गीता पुत्री रमेश रविवार की सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच अपनी मां तोफा, चाचा लालमन और चाची दानवती के साथ घास काट कर घर लौट रही थी। उसी समय रास्ते में ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से घास की गठरी से छू गई। इससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन किशोरी को रहरा स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए। वहीं, ग्रामीण इकट्ठा होकर रहरा बिजलीघर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार लटक गए हैं। आलम यह है कि पैदल निकलते हुए भी तार की चपेट में आने का डर बना रहता है। विभागीय अधिकारियों से कई बार तार को सही कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। हंगामे की सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने ग्रामीणों का शांत कराकर मामले को हल कराया।