फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सैडिल बांध पर स्पिलवे टावर पर हा थियो ने उत्पात मचाया, भारी नुकसान

सैडिल बांध पर स्पिलवे टावर पर हा थियो ने उत्पात मचाया, भारी नुकसान

Thu, 17 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सैडिल बांध पर स्पिलवे टावर पर हा थियो ने उत्पात मचाया, भारी नुकसान
कालागढ़। सैंडिल बांध पर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने सैडिल बांध के स्पिलवे टावर व सहायक अभियंता के कार्यालय पर तोड़फोड़ की। बांध के ईई शेर सिंह के अनुसार बांध पर हुई तोड़फोड़ से कार्यालय के गेट व बांध के गेटों के स्वचालित उपकरणों को लगाने के लिए आए 12 सोलर पैनल टूट गए हैं। इसके अलावा शीशमहल को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध के सहायक सैंडिल बांध पर हाथियों का एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी बांध के स्पिलवे टावर पर जा पहुंचे, जहां सहायक अभियंता द्वितीय के कार्यालय का चैनल तोड़ डाला। उसके साथ ही लगे शीशे के दरवाजे तोड़ डाले। अंदर बांध के गेटों को बाढ़ के दौरान उठाने के लिए बने नियंत्रण कक्ष में भी हाथी जा घुसे। जहां हाथियों ने गेटों के स्वचालित प्रणाली के लिए लगाने के लिए 16 सोलर पैनल रखे थे। जिनमें से 12 पैनल हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिए। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि लगभग 60 हजार का नुकसान दरवाजों के टूटने से हुआ है। इसके अलावा हाथी शीशमहल पर भी पहुंच गए। हालांकि वहां कोई नुकसान नहीं किया। उन्होंने कहा कि हाथियों व जंगली-जानवरों से बचाव के लिए टावर व शीशमहल के चारों ओर सोलर फैंसिंग लगाई जाएगी। उधर, रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि बांध पर अक्सर हाथी आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed