फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन डीलर व महिला उपभोगता में समझौता

राशन डीलर व महिला उपभोगता में समझौता

Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर व महिला उपभोगता में समझौता
नहटौर। राशन डीलर व महिला उपभोक्ता के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने महिला उपभोक्ता के पुत्र को छोड़ दिया है। राशन डीलर ने महिला उपभोक्ता के पुत्रों पर मारपीट करने व ई-पीओएस मशीन तोड़ने का आरोप लगाया था। महिला जहर की शीशी लेकर थाने पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला पंचायती मंदिर में राशन डीलर प्रवीण सिंह व महिला उपभोक्ता सविता के बीच में विवाद हो गया था। राशन डीलर ने महिला के दो पुत्रों पर मारपीट करने व ई-पीओएस मशीन तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला के एक पुत्र को थाने में बैठा लिया था। पुत्र को थाने में बैठाने से क्षुब्ध होकर महिला उपभोक्ता जहर की शीशी लेकर थाने के सामने पहुंच गई थी। उसने जहर खाकर जान देने की चेतावनी दी थी। उसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। पुलिस ने समझौते के बाद हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed