{"_id":"598616384f1c1b5f418b48d0","slug":"51501959736-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में रैली निकालकर कृषकों को नई तकनीक से उतम उत्पादन के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में रैली निकालकर कृषकों को नई तकनीक से उतम उत्पादन के लिए जागरूक किया
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। शुगर मिल की ओर से रैली निकाल कर कृषकों को ट्रैंच विधि से गन्ने की बुआई के प्रति जागरूक किया। किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कृषकों की आय को दुगना करने के उद्देश्य से चांदपुर शुगर मिल की ओर से किसानों को मानसून बुआई करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के चौथे दिन रैली मिल से शुरू होकर गांव मिठनपुर, कुलचाना, पिलाना, अखलासपुर, सल्लाहपुर से पावटी होते हुए दारानगर गंज में स्वामी ओमवेश के फार्म पहुंची। यहां स्वामी ओमवेश ने मिल स्टाफ और अधिकारियों को गन्ने के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई। मिल के मुख्य महाप्रबंधक अशोक सिंह ने स्वामी जी को सम्मानित किया। रैली के गांव लख्खीवाला पहुंचने पर मुख्य महाप्रबंधक ने किसान रणजीत सिंह, गांव पीपली जट में बिट्टू और कुंडा में सचिन को ट्रैंच विधि से गन्ने की बुआई करने पर सम्मानित किया। रैली गांव तिगरी, रौनिया, स्याऊ, चांदपुर, पीपलसाना होते हुए इस्माइलपुर पहुंची। वहां किसान हिमांशु और ओमपाल सिंह को ट्रैंच विधि से अच्छी खेती करने के लिए सम्मानित किया गया। रैली के माध्यम से किसानों को मिल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।