{"_id":"596a659d4f1c1bdc168b49fa","slug":"51500145053-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया वायरमैन कार्यशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया वायरमैन कार्यशाला का शुभारंभ
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में वायरमैन कार्यशाला भवन का उद्घाटन
बिजनौर। जिलाधिकारी जगतराज ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वायरमैन कार्यशाला के नवर्निमित भवन का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं विश्व कौशल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कौशल विकास के मेधावी प्रशिक्षार्थियों वर्ष 2016 में आईटीआई टॉपर छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने जनपद के कुल 24 मेधावी प्रशिक्षाथियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के अंदर प्रतिभा छिपी है। उसे प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि आपने जिन-जिन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, आप उस क्षेत्र में भली-भांति कार्य कर सकते हैं। सरकारी नौकरी का इंतजार न करते हुए अपने व्यवसाय में उन्नति करें। बेरोजगारों को रोजगार देकर उनका भविष्य संवारे। इससे पूर्व जिलाधिकारी का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने बुकें भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद के प्रधानाचार्य और कौशल विकास कार्यक्रम के निदेशक अनीश अहमद मौजूद रहे। संचालन राकेश कुमार शर्मा ने किया।