फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हदबंदी के बिरूद्घ खेतों पर लट्ठ लेकर जमें किसान

हदबंदी के बिरूद्घ खेतों पर लट्ठ लेकर जमें किसान

Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हदबंदी के बिरूद्घ खेतों  पर लट्ठ लेकर जमें किसान
हल्दौर। चकबंदी विभाग की टीम के कार्य से असंतुष्ट होकर भाकियू संग किसानों ने चकबंदी के विरोध में खेतों पर डेरा डाल दिया है। किसान लाठी-डंडे लेकर चकबंदी विभाग की टीम के खिलाफ उतर आए हैं। मामले की भनक लगने पर चकबंदी विभाग की टीम किसानों के खेतों की चकबंदी करने की हिम्मत न जुटा सकी। मौके पर भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हल्दौर व आसपास के कई गांव में चकबंदी चल रही है। खेतों की हदबंदी का कार्य अभी पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। गांव सुल्तानपुर के किसानों को सूचना मिली की मंगलवार को चकबंदी विभाग की टीम चकबंदी करने आएगी। चकबंदी विभाग की टीम के चकबंदी करने के कार्य से पूर्ण रूप असंतुष्ट है। मंगलवार को उक्त गांव के किसान भाकियू नेताओं के संग मिलकर खेतों पर पहुंच गए। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन नेता मूला सिंह फौजी की अगुवाई में चकबंदी विभाग की टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान हाथों में लाठी-डंडे व अन्य हथियार लेकर चकबंदी विभाग की टीम के खिलाफ खेतों पर डेरा डाल दिया। किसानों का कहना है कि चकबंदी विभाग की टीम ने उनके खेतों को मनमानी ढंग से स्थानांतरित किया है। टीम ने बाग, नलकूप, चकरोड, वहीं आवासों को मानक अनुरूप स्थानांतरित नहीं किया है। किसान चकबंदी के विरोध में हैं। वे चकबंदी विभाग की टीम से आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। भाकियू नेता मूला सिंह फौजी ने कहा कि वे किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उधर, क्षेत्र के लेखपाल मदनपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर 56ए 21 व 6 में हदबंदी कार्य किया गया है। उक्त किसानों के खेतों की चकबंदी करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed