फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद

Mon, 12 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो
अफजलगढ (बिजनौर)।
ब्लॉक प्रमुख की उदासीनता से खिन्न बीडीसी सदस्य लामबंद होने शुरू हो गए हैं। रविवार को बीडीसी सदस्यों ने बैठक कर ब्लॉक प्रमुख के रवैये पर नाराजगी जताते हुए प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य तेजी से कराने की मांग की।
लोनिवि के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पर सदस्यों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। आरोप है कि दो साल बीतने के बाद भी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख निधि से कोई काम नहीं हुआ है। आरोप लगाया गया कि पूरी निधि ब्लॉक प्रमुख डकार गईं। प्रमुख की सुस्ती के चलते ब्लॉक की पंचायतों के काम भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। प्रधान भी परेशान हैं। बीडीसी सदस्यों की शिकायतों का समय से निपटारा नहीं हो रहा है। सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बठक में बीडीसी सदस्यों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। बैठक में गठित सदस्यों की कमेटी में अध्यक्ष लवलीन सिंह, उपाध्यक्ष टेकचंद, कोषाध्यक्ष सलविंदर सिंह, महासचिव कुसलपाल सिंह, सचिव ऋषिपाल सिंह को बनाया गया। बैठक में आजाद सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, सरजीत सिंह, आबिद हसन, चिरंजी सिंह,धर्मपाल सिंह, रविंद्र, पंकज, दिग्विजय सिंह बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed