{"_id":"616f145ee88d1735ed3bef05","slug":"5000-cusec-water-released-from-ramganga-dam-dhampur-news-mrt561372239","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध से छोड़ा गया 5000 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध से छोड़ा गया 5000 क्यूसेक पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा बांध से छोड़ा गया 5000 क्यूसेक पानी
कालागढ़। रामगंगा बांध से मंगलवार शाम 5000 क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में छोड़ दिया गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी तेजी से बांध के जलाशय में आ रहा है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे रामगंगा बांध के जलाशय से पानी की निकासी रामगंगा नदी में कर दी गई है। बांध के जलाशय का जलस्तर नियंत्रण करने के लिए अधिकारी बांध पर मौजूद रहे। बांध के गेट संख्या तीन से सबसे पहले, उसके बाद चार व दो नंबर के गेटों से पानी की निकासी की गई। पानी की निकासी के समय बांध पर अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी, सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार, विजय सिंह, आटोमेशन के अभियंता अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। पानी तीव्र गति से स्पिलवे से होकर रामगंगा नदी में कालागढ़ के अफ़जलगढ़ बैराज से होकर हरेवली बैराज की ओर बढ़ रहा है।
कालागढ़ की ओर बढ़ रहा 200 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी
अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि सुबह आठ बजे तक मारचूला में 294.2 मिमी, नौला में 43.4 मिमी, चौखुटिया में 131 मिमी, रानीखेत में 203 मिमी व लैंसडौन में 175.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सेंटर वाटर कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार रामगंगा नदी में कालागढ़ की ओर 200 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी आ रहा है। इसके अलावा पहाड़ों पर बारिश जारी है।