{"_id":"5827628d4f1c1b6729b3b9bf","slug":"500-crore-deposited-in-banks-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में तीन दिन में 500 करोड़ जमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में तीन दिन में 500 करोड़ जमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक्सिस बैंक की शाखा पर रुपये लेने के लिए लगी ग्राहकों की लंबी कतारें। संबंधित खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पांच सौ और एक हजार के नोट खाते में जमा करने के साथ ही निकालने के लिए शनिवार को भी बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक सहित कई बैंक शाखाओं के खजाने बिल्कुल खाली हो गए। बैंकों ने उपभोक्ताओं के नोट बदलने से हाथ खड़े कर दिए। एचडीएफसी और पीएनबी के मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित एटीएम से ही रुपये निकले। एक अनुमान के मुताबिक जिलेभर के बैंकों में तीन दिनों में 500 करोड़ से अधिक रुपये जमा हो चुके हैं।
बैंकों में 500 और एक हजार के नोट जमा करने वालों की भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
नई करेंसी और कैश नहीं आने से कई बैंकों की शाखाओं के खजाने आज भी खाली हैं। जिन बैंकों में कैश खत्म हो चुका है, वहां भी नोट जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी है।
बैंकों में शनिवार को भी 500 और एक हजार के नोट नहीं बदले गए। बैंकों की एटीएम मशीन पर भी ताले लटके रहे। केवल एचडीएफसी व पीएनबी की मोहल्ला काजीपाड़ा स्थित एटीएम मशीन से ही रुपये निकले। मंडावर में एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकले। बैंक अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन में 500 करोड़ से अधिक रुपये बैंकों में जमा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
अभी भी रुपये लेने वालों से ज्यादा लंबी लाइन रुपये जमा करने वालों की लगी है। वहीं, सरकार द्वारा 500 व एक हजार के नोट अस्पतालों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि पर स्वीकृत किए जाने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। वहीं, 500 और एक हजार के नोट केवल सेविंग एकाउंट में ही जमा हो रहे हैं।। यहां तक कि सरकारी योजनाओं का पैसा भी फिलहाल जमा नहीं हो रहा है। सरकारी कर्मचारी बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं।