फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 wheat procurement centers opened in the district, but no purchases were made.

Bijnor News: जनपद में 50 गेहूं क्रय केंद्र खुले, नहीं हुई खरीदारी

Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
50 wheat procurement centers opened in the district, but no purchases were made.
बिजनौर, किरतपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना पर गेहूं खरीद के लिए जिले में 50 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। मौसम खराब होने के कारण गेहूं कटाई में देरी हो रही है। जिले में गेहूं कटाई और थ्रेसिंग अब शुरू होने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

जनपद में खाद्य विभाग, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम की ओर से गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। इस संबंध में हाल ही में बैठक कर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी संबंधित एजेंसियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि खरीद प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होनी चाहिए ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र शुरू हो गए हैं। मंडी समिति किरतपुर में एक केंद्र संचालित हुआ है। सरकारी क्रय केंद्र का स्थान पूरी तरह सूना पड़ा है। इसके बावजूद 11 दिन बीत गए क्रय केंद्र गेहूं की खरीद नहीं हुई। किरतपुर केंद्र प्रभारी प्रशांत रंजन शुक्ल का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण इस बार गेहूं की फसल देर से पक रही है। गेहूं कटाई व थ्रेसिंग होने पर केंद्र पर गेहूं की खरीद तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed