फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 truck loads of stones were dumped on the embankment to prevent erosion

Bijnor News: जलस्तर बढ़ने से कटान में तेजी, तटबंध पर कटान रोकने के लिए डाले गए 50 ट्रक पत्थर,

Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:01 AM IST
सार

गंगा बैराज से रावली तटबंध टूटने के कगार पर है। ऐसे में तटबंध का कटान रोकने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
50 truck loads of stones were dumped on the embankment to prevent erosion
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध का कटान को रोकने के लिए बल्लियां लगाते ग्रामीण। संवाद

विस्तार

बिजनौर जनपद में गंगा बैराज से रावली तटबंध टूटने के कगार पर है। ऐसे में तटबंध का कटान रोकने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। कटान रोकने के लिए 50 ट्रक पत्थर डाले जा चुके हैं।

विज्ञापन


गंगा की तेज धार से तटबंध का कटान तेजी से हो रहा है। रविवार को गंगा में 85 हजार क्यूसेक पानी तक बह रहा था। जो सोमवार को बढ़कर एक लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया। जिससे कटान भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंगा कटान को देखते हुए डीएम जसजीत कौर, विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने कटान को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

डीएम ने रास्ते में तटीय गांव वालों को सतर्क रहने के लिए भी कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद डीएम और विधायक ने मंडावर के गांव चंद्रभानपुर किशोर, गलखा देवी मंदिर का भी निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। तमाम प्रयास के बाद भी तटबंध का कटान जारी है। प्रशासन की ओर से तटबंध कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

गंगा का जलस्तर सोमवार को बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से कटान में तेजी आई है। फिलहाल, तटबंध कटान रोकने के कार्य किए जा रहे हैं। पत्थर भी डाले गए हैं। -ब्रजेश मौर्य, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed