{"_id":"65b92d08792f7c12fb058ee4","slug":"50-minutes-to-cross-500-meters-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-118371-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 500 मीटर पार करने में लगे 50 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 500 मीटर पार करने में लगे 50 मिनट
विज्ञापन
-शहर में नजीबाबाद मार्ग और चक्कर रोड रही जाम के हवाले, परेशानी
-अचानक सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, लग गया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में नजीबाबाद मार्ग और चक्कर रोड दिन निकलते ही जाम के हवाले हो गई। वाहनों का दबाव बढ़ते ही एकाएक वाहनों के पहिए थम गए। जाम से फंसकर तमाम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई बच्चे भी समय से स्कूल नहीं पाए। हालात यह हो गए कि मंगलवार की सुबह सेंट मेरीज स्कूल से रेलवे स्टेशन चौराहे तक की दूरी तय करने में ही 50 मिनट का समय लग गया।
मंगलवार की सुबह दस बजे चक्कर रोड स्थित रेल फाटक ट्रेनों के गुजरने की वजह से बंद हुआ तो मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगती चली गई। जब तक फाटक खुल पाया तब तक सड़क जाम के हवाले हो चुकी थी। उधर, जाम से बचने के लिए तमाम किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्राली वाणिज्यकर कार्यालय के पास से रेलवे स्टेशन चौराहे की ओर मोड़ दिए। गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली नजीबाबाद रोड पर स्टेशन चौराहे पर पहुंचे तो जाम लग गया। स्टेशन चौराहे से सेंट मैरीज चौराहे तक नजीबाबाद रोड जाम के हवाले हो गई। ऐसे में स्टेशन चौराहे से शक्ति चौराहे और सेंट मैरीज चौराहे तक वाहनों के पहिए थम गए। वहीं, सेंट मेरीज चौराहे पर चक्कर रोड पर भी वाहनों की कतार लगी हुई थी।
सुबह दस बजे के वक्त लगे इस जाम के कारण तमाम बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए। उधर, स्कूली वैन भी इस जाम में फंसी रही। कार्यालय जाने के लिए घर से निकले नौकरीपेशा लोग भी देरी से पहुंचे। इन्हें कुछ ही मिनटों का सफर आधा घंटा में तय करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया
यातायात उप निरीक्षक ने बताया कि रेल फाटक बंद होने की वजह से चक्कर रोड पर वाहन थम गए थे। ऐसे में कुछ वाहन सेल्स टैक्स ऑफिस के बराबर से रेलवे स्टेशन चौराहे की तरफ पहुंचे तो वहां भी जाम लग गया। करीब दस मिनट जाम लगने के बाद पुलिस ने पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया।
जाम से अभिभावक भी परेशान
अभिभावक अश्वनी कुमार का कहना है कि सुबह के समय चक्कर मार्ग और शहर के अंदर रेलवे स्टेशन से स्कूल पहुंचना दुर्भर हो रहा है। ठंड के चलते वाहन जाम में काफी देर तक फंसे रहने से बच्चें स्कूल समय से लेट पहुंच रहे हैं। फिर वहां खुशामद करने के उपरांत स्कूल गेट खुलवाकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है।
अभिभावक मनीष कुमार एडवोकेट का कहना है कि दो दिन से स्टेशन चौराहे पर जाम अधिक लग रहा है। सुबह के समय कार भंयकर जाम होने के कारण सेंटमेरी पहुंचने के काफी देर लगी। यातायात व्यवस्था सुबह से परेशानी का सबब बन रही है। इस पर प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस को ध्यान देना चाहिए।
-- -