फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 kg Toy Sweets Seas in Kiratpur

किरतपुर में 50 किलो खिलौना मिठाई सीज

Tue, 22 Oct 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
50 kg Toy Sweets Seas in Kiratpur
किरतपुर में 50 किलो खिलौना मिठाई सीज
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर/किरतपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने किरतपुर और हल्दौर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान टीम ने किरतपुर में 50 किलोग्राम रंगीन खिलौना मिठाई को सीज कर दिया।

जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में टीम हल्दौर और किरतपुर में पहुंची और विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। जेपी सिंह के अनुसार किरतपुर के मोहल्ला मुख्तियान निवासी मोहम्मद जीशान के यहां से 50 किलोग्राम रंगीन खिलौना मिठाई को सीज कर दिया गया। जबकि मोहल्ला हलवाइन में फरमान पुत्र अंसार के यहां से रेवड़ी का नमूना लिया गया। हल्दौर के मोहल्ला हरवंश गंज निवासी शर्मा मिष्ठान भंडार से बर्फी, मोहल्ला खेड़ा के राकेश के यहां से रंगीन बूंदी, इसी मोहल्ले के अब्दुल समद पुत्र अब्दुल शमीम के प्रतिष्ठान से मधुसोमन ब्रांड, भव्या फूड प्रोडक्ट हाथरस द्वारा निर्मित ब्लेंडेड एडिबल वेजिटेबल ऑयल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। इस अवसर एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार, यज्ञदत्त आर्य, हितेंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed