{"_id":"5fcfc4278ebc3ecf7e4e7d27","slug":"4917-houses-to-be-built-in-pm-awas-yojana-rural-bijnor-news-mrt5146839139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना ग्रामीण में बनेंगे 4917 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना ग्रामीण में बनेंगे 4917 आवास
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के आवास विहीन ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पात्र लाभार्थियों के आवास का निर्माण शुरू हो जाएगा। भारत सरकार से जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले आवास का लक्ष्य मिला गया है। सबसे अधिक आवास नजीबाबाद ब्लाक में बनेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पात्र का चयन करने के लिए अभियान चला। इसके बाद अंतिम सूची मंजूरी के लिए भारत सरकार को भेजी गई थी। जिला ग्राम्य विकास संस्थान के परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 4917 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला है।
मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 456, हल्दौर में 241, नहटौर में 320, धामपुर में 305, जलीलपुर में 474, किरतपुर में 343, अफजलगढ में 506, नजीबाबाद में 783, कोतवाली में 711, स्योहारा में 366 तथा नूरपुर ब्लाक में 412 आवास प्रधानमंत्री आवास योजना में बनेंगे।
विज्ञापन
निर्माण लागत एक लाख बीस हजार तीन किश्त में मिलेगी
बिजनौर। परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आवास चालू वित्तीय वर्ष में बनने हैं। विभाग अगले दो माह में निर्माण पूरे करने की तैयारी में हैं। जल्द ही आवासों का निर्माण शुरू हो जाएगा। एक आवास की निर्माण लागत 1.20 लाख रुपये है। जो सीधा लाभार्थी के खाते में तीन किश्तों में जाएगी। पहली किश्त 40 हजार रुपये, दूसरी किश्त 70 हजार रुपये तथा तीसरी किस्त 10 हजार रुपये है। बताया कि बारह हजार शौचालय निर्माण होने हैं जिसके लिए 18090 रुपये मजदूरी के अलग से मिलेंगे।