फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   49 people returned from abroad, none infected

विदेश से लौटे 49 लोग, कोई नहीं संक्रमित

Fri, 20 Mar 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
49 people returned from abroad, none infected
बिजनौर में कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर जाती स्कूटी सवार युवतियां। - फोटो : BIJNOR
विदेश से लौटे 49 लोग, कोई नहीं संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। विदेश से आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। 14 लोगों की निगरानी की जा रही है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता पैदा करने और सभी प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए जा चुुके हैं। जिला अस्पताल में 20 बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दस-दस बेड आरक्षित कर विशेष वार्ड बनाए गए हैं। विदेश से लौटे नागरिकों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुई है। जिन अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा है उन्हें चिह्नित कर सूची बनाई गई है। ताकि आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। पांच एंबुलेंस आरक्षित कर दी गई हैं। स्थानीय स्तर पर हाथ धोने का संदेश फैलाया जा रहा है, जहां मिड-डे मील बांटा जा रहा है वहां भी बच्चों को हाथ धोने के बारें में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 47 लोग हुए चिह्नित
संक्रामक रोगों के नोडल अधिकारी पीआर नायर ने बताया कि अभी तक 49 लोग चीन, नेपाल, इंडोनेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, कैलिफोर्निया, बीजिंग, लॉस एंजिल्स और बैंकॉक से बिजनौर जनपद में लौटे हैं। इनमें से 47 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है और 14 लोगों को 28 दिन की निगरानी में रखा गया है। जबकि 33 लोगों की निगरानी पूरी होने पर उन्हें सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, जबकि दो का अभी तक पता नहीं लग पाया है। जिले में चीन से 18, सिंगापुर से तीन, इंडोनेशिया से दो, नेपाल से तीन, मलयेशिया से तीन, कनाडा से दो, सऊदी अरब, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया से दो-दो, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से एक-एक व्यक्ति लौटा हैं। इसके अलावा यूएसए से दो, जर्मनी व इटली से तीन-तीन व्यक्ति जिले में वापस आए हैं।
----- क्या करें
विदेश से लौटे व्यक्ति को हवादार कमरे में रखें और 28 दिन तक निगरानी करें।
खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा अवश्य रखना चाहिए।
वार्तालाप करते समय उचित दूरी बनाए रखें।
भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed