फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   49 more corona infected found in the district

जिले में 49 और कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
49 more corona infected found in the district
जिले में 49 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की तीसरी लहर में जिले भर में काफी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लेकिन अब धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है। जिले में रोजना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही है। शुक्रवार को जिले में 49 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 120 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 563 रह गई है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने जिले में हाहाकार मचा दिया था। जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर में भी रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के आसपास थी। मगर जिले में अब कोरोना संक्रमण की दर धीरे-धीरे घट रही है। जनवरी महीने में कोरोना के मरीजों की संख्या कभी कम तो कभी ज्यादा रही। तीसरी लहर की शुरुआत में कोरोना के संक्रमण को जुकाम, खांसी का रोग माना जा रहा था। लेकिन यह कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों के लिए घातक साबित हुआ। इसके साथ ही संक्रमित लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई। अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 563 रह गई है। जिले भर में शुक्रवार को 49 संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 31 पुरुष और 18 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

योग से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग और व्यायाम करना चाहिए। योग ही है जो शरीर को मजबूत बनाता है। कोरोना की पहली लहर में लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग को अपनाया था। इसके साथ ही विटामिन सी देने वाला आहार और दवाई से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed