फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   48 years of history repeated on Khushalpur Matheri committee

Bijnor News: बिजनौर/नगीना - खुशहालपुर मठेरी समिति पर 48 साल दोहराया इतिहास

Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
48 years of history repeated on Khushalpur Matheri committee
नगीना के खुशहालपुर मठेरी सहकारी समिति से सभापति बने धर्मेंद्र सिंह स्वागत करते समर्थक।
- खुशहालपुर समिति के गठन से अब तक केवल दो बार ही निर्विरोध बने हैं सभापति
विज्ञापन

- साल 1974 में बनारसी सिंह बने थे निर्विरोध सभापति, अब उनके बेटे धर्मेंद्र की निर्विरोध हुई ताजपोशी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नगीना। यूं तो जिले की तमाम किसान सेवा सहकारी समितियों में निर्विरोध सभापति चुने गए हैं, लेकिन खुशहालपुर मठेरी समिति में 48 साल बाद हतिहास दोहराया गया है। दरअसल, साल 1974 में इस समिति पर पहली बार बनारसी सिंह निर्विरोध सभापति बने थे, अब लंबे अरसे के बाद निर्विरोध सभापति बनने का रिकाॅर्ड टूटा है। बनारसी सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह की भी निर्विरोध सभापति के पद पर ताजपोशी हुई है।
रविवार को निर्विरोध संचालक चुने गए नियामतपुर निवासी चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन कराया। धर्मेंद्र सिंह के सामने सभापति पद पर किसी अन्य संचालक ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके चलते चुनाव अधिकारी ने चौधरी धर्मेंद्र सिंह को समिति का निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया। समिति के सभी नौ संचालक भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस समिति का गठन साल 1969 में किया गया था। गठन के बाद दूसरे कार्यकाल में ही बनारसी सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए थे। इसके बाद कभी कोई निर्विरोध सभापति नहीं बन पाया। अब उनके बेटे ही अपने पिता के रिकाॅर्ड को तोड़ा है। हालांकि ऐसा पहली बार जब इस समिति पर सभी संचालक भी निर्विरोध बने हों।
विज्ञापन


ताजपुर में मुन्नू सिंह, हल्दौर में पूनम बनीं सभापति
राजा का ताजपुर/हल्दौर। किसान सेवा सहकारी समिति ताजपुर में मुन्नू सिंह सभापति व आशा देवी उपसभापति निर्विरोध चुने गये। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। गंज दारानगर क्षेत्र की गंज में शेषपाल सिंह निर्विरोध सभापति एवं यशपाली देवी उपसभापति चुनी गई हैं। हल्दौर किसान सेवा सहकारी समिति में गांव कुम्हारपुरा की पूनम देवी पत्नी मुकेश कुमार व गांव अम्हेड़ा व गांव नसीरपुर नैन सिंह निवासी और पूर्व ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी हेमेंद्र सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही। पूनम देवी को एक वोट से विजयी घोषित किया। उपसभापति चुनाव की मतगणना में गांव नांगलजट निवासी राजेंद्र सिंह को पांच व वाजिदपुर निवासी ओमपाल सिंह चार मत मिले। राजेंद्र सिंह एक वोट से विजयी घोषित किए जाने पर उपसभापति चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कादराबाद में अनुज जोशी चुने गए सभापति
अफ़जलगढ़/नींदडू। कादराबाद समिति में तुरतपुर निवासी अनुज जोशी को सभापति व खुशहालपुर निवासी लखविन्दर कौर को उपसभापति निर्विरोध चुना गया। कासमपुरगढ़ी समिति से कुराली निवासी विजय सिंह सभापति व हिदायतपुर निवासी हुकुम सिंह उपसभापति चुने गए। शेरगढ़ समिति से मकसूदाबाद निवासी अजीत सिंह सभापति व जाफराबाद से रोहताश सिंह को उपसभापति चुना गया। नींदडू समिति के सभापति पद के लिए रऊफ अहमद और उपसभापति वकील अहमद निर्विरोध सभापति चुने गए। जिला सहकारी बैंक के लिए सरवत हुसैन, अतहर हुसैन, नबील अहमद, मेहर सिंह, आसिफ व रईस अहमद, सहकारी गन्ना समिति के लिए मोहम्मद सैफ, जिला थोक उपभोक्ता स्टोर के लिए शीशराम सिंह, मोबिना खातून व वाजिद, सहकारी संघ के लिए इरफान अहमद व राजेंद्र सिंह तथा क्रय-विक्रय समिति के लिए मसूद अहमद, मेहर सिंह तथा ताहिर हुसैन प्रतिनिधि चुने गए।
यहां भी सभापति का निर्विरोध हुआ निर्वाचन
झालू/स्योहारा/ कोतवाली देहात। अल्हेदादपुर समिति में गांव धर्मपुरा से सभापति पद के लिए सूरज सिंह को पांच व गांव मुकरंदपुर से सुखबीर सिंह को चार मत मिले। उपसभापति पर अनु देवी को पांच व विनेश सिंह को चार मत मिले। जिसमें सूरज सिंह व अनु देवी एक वोट से विजयी घोषित किया। किसान सहकारी समिति महमूदपुर से शीला देवी पत्नी कमल सिंह, बुढ़नपुर से भूपेंद्र चौधरी, स्योहारा से मदन पाल सिंह, किवाड़ से रोहतास सिंह, काजमपुर से अनीता देवी, बूढ़ानगला से उदय सिंह, और सहसपुर से काजी इकबाल को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया।अकबराबाद सहकारी समिति बेगमपुर शादी में वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सहकारी समिति से लंबे समय तक जुड़े रहे ओमपाल सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में नवनिर्वाचित सभापति सुभाष राजवंशी तथा सभी संचालकों ने ओमपाल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपसभापति अतीक अहमद, गजवीर सिंह, बलराम सिंह, कलसुम, जयपाल सिंह, नीतीश, सुखराम, प्राची आदि मौजूद रहे।


नरेंद्र सिंह सभापति, अख्तर उप सभापति चुने गए

कोतवाली देहात। कोतवाली देहात सहकारी समिति के लिए नरेंद्र सिंह सभापति, मोहम्मद अख्तर उपसभापति चुने गए। अकबराबाद के लिए सुभाष राजवंशी सभापति तथा अतीक अहमद उपसभापति चुने गए। हकीकतपुर सहसू में सहदेव सभापति, कल्पना देवी उप सभापति चुने गए। बरुकी में शिवकुमार सभापति घसीटा सिंह उपसभापति चुने गए। शादीपुर में वीरबाला सभापति, विजेंद्र सिंह उपसभापति चुने गए। फतेहपुर असल में पंकज राठी सभापति तथा घनश्याम सिंह उप सभापति चुने गए। महेश्वरी जट समिति पर समरजीत सिंह सभापति चुने गए। हीमपुर दीपा क्षेत्र की सिसौना समिति से विशाल ढाका व मुढाल समिति से नईमा खातून पत्नी मो. नईम सैदाबाद निर्विरोध सभापति घोषित किए गए। नगीना क्षेत्र की बनी गणेश सहकारी समिति में सभापति के लिए हुए चुनाव में नगीना भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन ठाकुर कृपाल सिंह की पुत्रवधू सरिता देवी निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुईं। पैजनिया क्षेत्र की उमरी कला समिति में राजीव त्यागी दोबारा निर्विरोध सभापति चुने गए। उपसभापति पद पर रितेश कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed