{"_id":"5d165d078ebc3e3c6609b471","slug":"48-couples-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योजना के तहत 48 जोड़ों का विवाह सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योजना के तहत 48 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
Sat, 29 Jun 2019 12:01 AM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में सामूहिक विवाह में पुष्प वर्षा करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर के एक मंडप में 48 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। इनमें 33 हिंदू एवं 15 मुस्लिम जोडे़ शामिल है। उन्हीं के धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ। क्षेत्र विधायक अशोक राणा और ब्लाक प्रमुुख अतुल राजा ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर कन्यादान किया। विधायक ने इस मौके पर कई सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।
नगर के एक मंडप में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। विधायक अशोक राणा, बीडीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को दस हजार रुपये का सामान, 35 हजार रुपये का चेक वितरण किया। सभी को दहेज के साथ सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम में बरातियों के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी थी। समारोह में युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, सचिव विरेंद्र, मोहित, सहदेव, नीरज, मोहन, मोनिका, मीनाक्षी, हिमांशु मौजूद रहे। उधर लोगों का आरोप है कि सरकार की इतनी महत्वाकांक्षी योजना के बारे में समाज कल्याण विभाग द्वारा कोई प्रचार प्रसार नहीं किया जाता है। इससे लोगों को पता नहीं लगता है कि कब और कितने जोड़ों का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। लोगों ने बीडीओ से आगे को योजना का प्रचार कर अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया।
अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 36 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज और चार जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत के खंड विकास कार्यालय परिसर में बीडीओ एक मौर्य के निर्देशन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। शांतिकुंज के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में गायत्री साधकों ने मंत्रोच्चारण के साथ 36 जोड़ों का विवाह संस्कार कराया। वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनकर दांपत्य जीवन का शुभारंभ किया। चार जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, भाजपा नेता मास्टर रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। बीडीओ एके मौर्य, एडीओ समाज कल्याण जसवंत सिंह, रूपचंद सिंह ने विवाह प्रमाणपत्र और आवश्यक घरेलू सामान देकर वर-वधू को विदा किया। इस अवसर पर संजीव गुर्जर, अरविंद विश्वकर्मा, रतिराम सिंह, राजीव शर्मा, महेंद्र सिंह, डॉ.रितेश सैन, बाबूराम भारती, रघुनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, राम सिंह, विक्रम सिंह, श्याम सिंह, रामगोपाल वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझना पड़ा
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत खंड कार्यालय परिसर में वर बैंड-बाजे की धुन पर बरात लेकर पहुंचे। बरातियों ने बैंड-बाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। भीषण गर्मी में खंड कार्यालय परिसर में हैंडपंप न होने से वर-वधू पक्ष के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। हालांकि बरातियों के लिए अधिकारियों ने शीतल पेयजल कैंपस रखा रखे थे लेकिन खाना शुरू होने से पहले उन कैंपस को नहीं खोला गया, जिससे सामूहिक विवाह में पहुंचने वाले वर-वधू पक्ष के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।