फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   471 people returned from abroad in 20 days, only 74 got clues

20 दिन में विदेश से लौटे 471 लोग, 74 का ही मिला सुराग

Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
471 people returned from abroad in 20 days, only 74 got clues
20 दिन में विदेश से लौटे 471 लोग, 74 का ही मिला सुराग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पिछले 20 दिन के अंदर विदेश से लौटे 471 लोगों में से केवल 74 लोगों की ही जानकारी मिली है। कुछ लोगों ने एयरपोर्ट पर अपने इंटरनेशनल फोन नंबर लिखवा दिए, जो अब बंद आ रहे हैं। इन लोगों को खोजने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि काफी लोग जिले में आने के बजाए दूसरे शहरों में चले गए हैं।
जिले के लोग बड़ी तादाद में विदेशों में काम करते हैं। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मिलने पर अब लोग विदेशों से लौटने लगे हैं। खाड़ी देशों से लेकर अमेरिका आदि देशों में काम करने वाले 471 लोग अब तक पिछले करीब 20 दिन में आ चुके हैं। इनमें से 31 लोग सबसे ज्यादा संक्रमित माने जा रहे ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों से आए हैं। विदेशों से आने वालों का पता उनके आधार नंबर से चलता है। अगर किसी का आधार कार्ड बिजनौर जिले से बना हो तो उसके आने की सूचना जिला प्रशासन को दी जाती है, फिर चाहे वह दूसरे राज्य में ही रहने लगा हो। इस हिसाब से अब तक विदेशों की जमीन पर काम करने वाले 471 लोग लौट चुके हैं। इन लोगों की जांच शुरूआत में एयरपोर्ट पर ही हो जाती है, लेकिन बाद में जिले में जाने पर भी इनकी जांच होती है।
विज्ञापन

जिले के बने आधार कार्ड पर आने वाले 471 लोगों में से अब तक जिला प्रशासन 74 लोगों को ही तलाश कर सका है। जांच में ये लोग कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। काफी लोग दूसरे जिलों या राज्यों में रह रहे हैं। एक व्यक्ति तो गुजरात पहुंच गया है। ऐसे लोगों की रिपोर्ट भी बनाकर भेजी जा रही है। करीब 150 लोगों ने जिले में न आने की बात कही है। अभी 200 लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इनमें से कुछ के नंबर बंद भी आ रहे हैं। इन्होंने अपने विदेशी के मोबाइल नंबर एयरपोर्ट पर लिखवा दिए जो अब बंद हो चुके हैं। अब उनके दूसरे नंबर लेने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बनाई टीम
जिला प्रशासन की ओर से विदेशों से आने वाले लोगों की आठवें दिन अनिवार्य कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए हर पीएचसी पर टीम बनाई गई है। तब तक मरीजों से होम आइसोलेट ही रहने को कहा गया है। इसके बाद ये लोग कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र होंगे। सैंपलिंग अभियान के प्रभारी डॉ. बीएस रावत के अनुसार विदेशों से आए लोगों को तलाश किया जा रहा है। काफी लोगों ने एयरपोर्ट पर अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर लिखवा दिए थे जो अब बंद आ रहे हैं। जिनके सैंपल लिए गए तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed