{"_id":"5ed692458ebc3e909214a08b","slug":"47-passengers-left-for-dehradun-from-naini-doon-jan-shatabdi-nazibabad-news-mrt484553995","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद नजीबाबाद स्टेशन पहुंची नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद नजीबाबाद स्टेशन पहुंची नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे पर नैनी-दून एक्सप्रेस के यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कराते अधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
नैनी-दून जनशताब्दी से 47 यात्री देहरादून हुए रवाना
नजीबाबाद। काठगोदाम से देहरादून के लिए नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस दो माह बाद नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरे यात्रियों और सवार होने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ स्वास्थ्य की जांच की गई।
सीमित रेलों का संचालन शुरू होने पर मंगलवार को दो माह बाद नजीबाबाद स्टेशन पर पहली ट्रेन नैनी-दून जनशताब्दी 02092 काठगोदाम से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। मुरादाबाद से आए सीनियर डीएमई भारत भूषण हरित और जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी वाणिज्यकर के डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह की उपस्थिति में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग सहित स्वास्थ्य की जांच की गई। स्टेशन का स्टाफ और पुलिसकर्मी यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचाने और बाहर से आए यात्रियों को जांच उपरांत बैरिकेडिंग व्यवस्था से बाहर तक पहुंचाने के लिए तैनात रहे।
47 यात्री ट्रेन में सवार हुए, 13 यात्री नजीबाबाद उतरे
नजीबाबाद। काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस से हरिद्वार और देहरादून दिशा में जाने के लिए 51 यात्रियों ने आरक्षण कराया था। 48 यात्री डेढ़ घंटा पूर्व स्टेशन पहुंचे। एक यात्री ने ट्रेन आने से कुछ देर पहले यात्रा स्थगित कर दी। काठगोदाम-मुरादाबाद दिशा से मात्र 13 यात्री नजीबाबाद स्टेशन पर उतरे।

नजीबाबाद स्टेशन पर नैनी-दून एक्सप्रेस के यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के प्रबंध कराते अधिकारी।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन