{"_id":"6345b4f18440e022186e5173","slug":"46-patients-with-symptoms-of-tb-marked-bijnor-news-mrt609158961","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी के लक्षण वाले 46 मरीज किए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी के लक्षण वाले 46 मरीज किए चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी के लक्षण वाले 46 मरीज किए चिह्नित
बिजनौर। जिले में सात अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,49,028 घरों में दस्तक देकर उन्हें संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीबी के लक्षण वाले 46 मरीज और 95 बुखार के मरीजों को चिह्नित किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बुखार के मरीजों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है। उनमें डेंगू व मलेरिया की पुष्टि के लिए विभाग की ओर से जांच भी की जा रही है। इसके अलावा 13 कुपोषित बच्चों को भी चिह्नित किया जा चुका है। इसमें से 12 अति कुपोषित को एनआरसी में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक को 2369 रैली निकालने का लक्ष्य दिया गया था, जिनमें से अभी तक 552 रैली निकाली जा चुकी हैं। कृषि विभाग की ओर से लोगों को 1123 सैनेटाइजिंग बैठक का लक्ष्य प्रस्तावित था, जिसकी 368 बैठक हो चुकी हैं। इसके अलावा शहर में 385 वार्डों में से 241 में नाली की सफाई और 203 वार्डों में फॉगिंग कराई जा चुकी है।