फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   450 employees engaged in sugarcane survey

गन्ना सर्वे में जुटे 450 कर्मचारी

Thu, 28 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
450 employees engaged in sugarcane survey
नूरपुर के ग्राम-विजय नगला में गन्ना सर्वे टीम की जांच करते जिला गन्ना अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
गन्ना सर्वे में जुटे 450 कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। आगामी गन्ना पेराई सीजन के लिए जनपद में गन्ना सर्वे का कार्य आरंभ हो गया है। गन्ना विभाग ने गन्ना सर्वे के लिए 450 कर्मचारियों की टीमें मैदान में उतार दी है। गन्ना सर्वे में विभाग और चीनी मिलों के संयुक्त कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। गन्ना सर्वे जीपीएस मशीन से ही होगा। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बुधवार को कई जगह पहुंचकर गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया।
जनपद में अभी चालू पेराई सत्र समाप्त नहीं हुआ है। अभी जनपद की सभी नौ चीनी मिलें चल रही हैं। शासन एवं गन्ना विभाग के निर्देश पर आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया है। यह गन्ना सर्वे 20 जून तक संपन्न करना है। इसके लिए गन्ना विभाग व चीनी मिलों की 450 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। सर्वे कर्ता खेत पर पहुंचेगा और जीपीएस मशीन से ही सर्वे करेगा। तभी सर्वे को ऑनलाइन अपलोड करेगा। सर्वे के दौरान किसानों को भी खेत पर होना जरूरी है। अफसरों का कहना है कि गन्ना पेड़ी और पौधे का सर्वे ऑनलाइन अपलोड होने के बाद संशोधन कराने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सर्वे से पहले किसानों को मैसेज से सूचना दी जाएगी। साथ ही किसान अपने सर्वे के संबंध में घोषणा पत्र जरूर भरें।
विज्ञापन

कागजों की त्रुटि को सही कराएं
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि गन्ना सर्वे के दौरान किसान वहां उपस्थित होकर अपने गन्ना क्षेत्रफल को सही अपलोड कराएं। यदि किसान का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जमीन की खसरा खतौनी आदि की त्रुटि है, तो वह भी सर्वे के समय अपडेट कराकर दूर कराएं। उसके बाद यह सही कराने को कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
जनपद में आगामी सीजन के लिए गन्ना सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया है। सर्वे में किसान खेत पर उपस्थित होकर अपने सामने पौधा, पेड़ी का विवरण सही फीड कराएं। साथ ही घोषणा पत्र भरकर दें। ऑनलाइन गन्ना सर्वे की स्लीप जरूर लें। वरना बाद में कोई कमी सही कराने के लिए स्लीप की आवश्यकता पड़ेगी।
- यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed