बैंककर्मी सहित 45 और निकले संक्रमित
बिजनौर। नहटौर के एचडीएफसी बैंककर्मी सहित जिले में 45 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 1897 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2466 हो गई है। इनमें से अब तक 1912 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 28 की अब तक कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 526 हो गई है।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार तक जिले से कुल 96 हजार 325 सैंपल जांच हेतु लिये गए हैं। अभी तक कुल 94 हजार 485 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें लगभग 2466 पॉजिटिव और करीब 92 हजार 19 नेगेटिव रिपोर्ट शामिल हैं। वर्तमान में 1912 जांच रिपोर्ट की अभी प्रतीक्षित हैं। जिले में अब तक कोरोना से कुल 28 मौत हुई हैं और सक्रिय उपचाराधीन केस 526 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को मोहम्मदपुर देवमल विकास खंड इलाके के 17, स्योहारा, अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सात, नूरपुर विकास खंड क्षेत्र के छह, नजीबाबाद, कोतवाली देहात, नहटौर, जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 1897 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।