फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   429 crore proposal in district plan

जिला योजना में 429 करोड़ के प्रस्ताव पास

Sat, 27 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
429 crore proposal in district plan
बिजनौर में विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवा? - फोटो : BIJNOR
जिला योजना में 429 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बिजनौर। जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्तावित जिला विकास योजना वर्ष 2021-22 के लिए 429 करोड़ 50 लाख की विभागवार कार्य योजना को सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं को पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित कराकर जनता को लाभ पहुंचाएं।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास योजना 2021-22 बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले के चहुमुखी विकास के लिए 429 करोड़ 50 लाख रुपये की जिला विकास योजना का अनुमोदन किया, जिसमें जनपद के कुल परिव्यय का 37 प्रतिशत 152 करोड़ पांच लाख रुपये पूंजीगत विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित किया गया है। एससीपी कंपोनेंट के अंतर्गत 91 करोड़ 38 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

कृषि एवं संवर्गीय सेवाओं के लिए 3667.24 लाख रुपये, रोजगारपरक कार्यक्रम के लिए 10648.60 लाख, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए 10195.60 लाख रुपये, स्वच्छता, पेयजल एवं आवास के लिए 4452.06 लाख रुपये, लाभार्थीपरक कल्याणकारी योजनाओं के लिए 2750.80 लाख, सड़क निर्माण के लिए 10676.00 लाख तथा अन्य कार्यक्रम एवं योजनाओं के लिए 559.76 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के विकास में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं को कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर संचालित करें, जिससे जरूरतमंद लोगों का भला हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से सचेत किया कि विभागीय योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक शत-प्रतिशत लाभ जनसामान्य तक पहुंचाएं, क्योंकि इन्हीं विभागों का सीधा संबंध आम जनता से होता है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करें। जिन विभागों को शासन से बजट अवमुक्त कराने में परेशानी हो रही है वे संबंधित विधायकों को अवगत कराएं, जिससे शासन स्तर से समस्या का समाधान हो सके। इसी के साथ संचालित योजनाओं एवं उसकी प्रगति की जानकारी भी जन प्रतिनिधियों को नियमित रूप से दें, जिससे उनके द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन एवं निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। डीएम ने कहा कि प्रभारी मंत्री के निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन किया जाएगा। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की।
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सदर विधायक सुचि चौधरी, धामपुर विधायक अशोक राणा, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह, सीएमओ विजय कुमार यादव, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, उप निदेशक कृषि, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला योजना समिति के सदस्य सहित सभी प्रशासनिक तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अभी तक नहीं मिला पिछले साल का बजट
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह के अनुसार वर्ष 2020-21 में जनपद बिजनौर के विभिन्न विभागों में विकास कार्य कराने के लिए लगभग 429 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट पारित किया था। इसमें से करीब 58 प्रतिशत लगभग 240 करोड़ रुपये का फंड रिलीज हुआ। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को 55 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण कराने के लिए नहीं मिले। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक अस्पतालों के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये लंबित हैं, जबकि पॉलीक्निक, पर्यटन, सिंचाई आदि विभागों के विकास कार्यों का फंड भी रिलीज नहीं हुआ है।

बिजनौर में विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीगण।

बिजनौर में विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारीगण।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed