फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चुनाव आयोग ने जिले में भेजी चार मोबाइल वैन

चुनाव आयोग ने जिले में भेजी चार मोबाइल वैन

Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने जिले में भेजी चार मोबाइल वैन
चुनाव आयोग ने जिले में भेजी चार मोबाइल वैन
विज्ञापन

बिजनौर। चुनाव आयोग की मोबाइल वैन टीम चलचित्रों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए टीमों ने तहसीलवार अभियान शुरू कर दिया है। आयोग ने महिला, नवयुवक एवं दिव्यांगों को आवश्यक रूप से वोटर बनाने के निर्देश दिए हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार चुनाव आयोग ने प्रदेश के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारियों की लखनऊ में बैठक ली है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने कहा है कि जिले में 18-19 साल के युवा, दिव्यांग व महिला वोटर लिस्ट में शामिल होने से नहीं रहने चाहिए। इन्हें आवश्यक रुप से वोटर बनाया जाए। इनमें से कोई भी चुनाव की घोषणा होने से पहले तक वोटर बन सकता है। प्रशासन उक्त तीनों कैटागिरी के छूटे पात्रों को वोटर बनने के लिए प्रेरित करें। जिला चुनाव दफ्तर ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। बूथ लेवल अधिकारियों एवं तहसीलों को जरूरी निर्देश भेज दिए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने चार प्रचार वैन जिले में भेजी है। चारों वैन एक साथ तहसीलों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। वैन की टीम तहसील व गांवों में जाकर लोगों को मतदान का महत्व बता रही है। टीम के साथ राजस्व अधिकारी व कर्मचारी भी रहेंगे। वोटर बनने से छूटा कोई भी 18-19 साल का युवा, महिला व दिव्यांग वहां वोटर बनने की आवश्यक औपचारिकता पूरी कर सकता है। अन्य दिनों में तहसील में संपर्क कर सकता है। वैन एक माह तक प्रचार करेगी। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed