फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एससी व एसटी के छात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

एससी व एसटी के छात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
एससी व एसटी के छात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बिजनौर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी। इन अभ्यर्थियों के पास हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय होना जरूरी है। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण अप्रैल से शुरू होकर मार्च 2020 तक चलेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश के उपरांत नोट आदि के लिए लेखन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण में आशुलिपि, टंकण, कंप्यूटर के साथ-साथ सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित आदि विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। अभ्यर्थी 27 मार्च तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार 30 मार्च को 11 बजे शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में किया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं की होगी सुनवाई
बिजनौर। डीएम ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अवनी सिंह 20 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में सुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


हैंडीक्राफ्ट का मिलेगा प्रशिक्षण
बिजनौर। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त ने बताया कि जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत चिह्नित वुडेन हैंडीक्राफ्ट के सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण एवं क्राफ्ट की एडवांस ट्रेनिंग के लिए आवेदन पत्र 21 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे तक केंद्र पर जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed