फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मेढ़ लगाने को लेकर विवाद, पांच महिलाएं घायल

मेढ़ लगाने को लेकर विवाद, पांच महिलाएं घायल

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मेढ़ लगाने को लेकर विवाद, पांच महिलाएं घायल
डोल लगाने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच महिलाएं घायल
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव लल्लावाला में जोत की जमीन पर मेढ़ लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इससे दोनों पक्षों की पांच महिला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने तीन को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गांव लल्लावाला निवासी हरवंशा का कोई पुत्र नहीं था। उसकी दो पुत्री भगवती व हीरा देवी हैं। हरवंशा की मृत्यु के बाद उसकी जोत की करीब 48 बीघा जमीन दोनों लड़कियों पर आधी आधी हो गई थी। इस पर एक पक्ष में भगवती व उसका पुत्र जबर सिंह तथा दूसरे पक्ष के चंदर सिंह व विक्रम सिंह के परिजन काबिज थे। आरोप है कि जबर सिंह के पिता मिसरु ने धोखाधड़ी कर दूसरे पक्ष को बिना बताए हरवंशा से 15 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। जबर सिंह व उसकी मां ने 31 जनवरी को नगीना न्यायालय में दूसरे पक्ष के विरुद्ध एक वाद दायर कर नोटिस जारी करा दिया था। जबर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिना राजस्व विभाग के रात में जबरन दूसरे पक्ष की जमीन की ओर मेढ़ व सीमेंट के पिलर लगा रहे थे। विक्रम व चंदर सिंह के परिजन अंजली, सीता देवी, केलो देवी, बीना आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर विरोध किया तो जबर सिंह समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे जबर सिंह पक्ष से मोनिका व रविता तथा दूसरे पक्ष के अंजली, सीता देवी, केलो आदि घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने मोनिका, रविता, अंजली को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगतपाल गिरी ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी और जो भी इस घटना में दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed