{"_id":"5c100673bdec2220567c9107","slug":"41544554099-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आलमगीर ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आलमगीर ने जीता गोल्ड
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आलमगीर ने जीता गोल्ड
नजीबाबाद। जोगीरम्पुरी निवासी सैय्यद आलमगीर नकवी ने लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाकर गोल्ड मेडल जीता। जोगीरम्पुरी निवासी सैय्यद मोहसिन अब्बास नकवी के पुत्र सैय्यद आलमगीर नकवी ने अबुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एमआईटी मुरादाबाद के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र आलमगीर ने लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में लंबी कूद के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया। चार गुणा चार सौ मीटर रिले रेस में आलमगीर ने अपने कॉलेज को रजत पदक दिलाया। सैय्यद आलमगीर नकवी का जोगीरम्पुरी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।