{"_id":"5c0d6c87bdec22419c5f190c","slug":"41544383623-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में पास होंगे छह करोड़ के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में पास होंगे छह करोड़ के प्रस्ताव
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे से होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन और सभासदों की आपसी खींचतान के खुलकर सामने आने के कयास लगाए जा रहे हैं। बैठक में कई विवादित मुद्दों के उठाए जाने की भी संभावना रहेगी।
रविवार को बोर्ड की बैठक की तैयारियां मुकम्मल की गईं। बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को कार्यालय खुला रहा। पालिका कर्मियों ने दिनभर शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रोजेक्ट बनाए। बैठक में छह करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।