फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अतिरिक्त बसों की व्यवस्था न होने से परेशान रही बहनें

अतिरिक्त बसों की व्यवस्था न होने से परेशान रही बहनें

Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त बसों की व्यवस्था न होने से परेशान रही बहनें
अतिरिक्त बसों की व्यवस्था न होने से परेशान रहीं बहनें
विज्ञापन

धामपुर। भैया दूज पर बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धामपुर के रोडवेज बस डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई थी। नगीना चौराहे पर भारी जाम रहा है। कई कई घंटों तक यात्री वाहनों को लिए जाम में फंसे रहे। पुलिस की ओर से जाम से निपटने को कोई बेहतर प्रयास नहीं किया।

शुक्रवार को सुबह से ही भैया दूज पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के कारण जाम में वाहन फंसे रहे। वाहनों में यात्रा कर रही पूनम, नीलम, सरोज, नेहा आदि का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना चौक पर गड्ढों के होने से कई बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गए। गणेेश चौथ समिति के संरक्षक विजय जैन का कहना है कि वह कई बार गड्ढों की भरपाई की मांग कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भैया दूज के मौके पर प्राइवेट वाहनों में एक दूसरे से आगे निकालने के चक्कर में होड़ लगी रही। कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि उनके स्तर से सभी जाम वाले स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed