फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया

भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया

Sat, 29 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया
भगत सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया
विज्ञापन

बरुकी। सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर भगतसिंह एक युगपुरुष लघुनाटिका का आयोजन किया गया।।
ग्राम शादीपुर में चल रही रामलीला में सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और अरजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान की। सरदार भगतसिंह जीवनपर्यंत अंग्रेजों से लड़े। इस अवसर पर कलाकार शुभम चौधरी, अमित मौर्य और विक्रांत सिंह ने सरदार भगत सिंह के जीवन से जुड़ी एक लघुनाटिका प्रस्तुत की। तीनों कलाकारों द्वारा मेरा रंग दे बसंती चोला गीत पर बेहतरीन नृत्य कर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनीत चौधरी ने तथा संचालन अमर सिंह ने किया। कार्यक्रम में चंद्रभान सिंह, महावीर सिंह पाल,रवि गुप्ता,राजू पाल,सोनू शर्मा, वरुण गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed