{"_id":"5b7b0db142c792464a0c7d60","slug":"41534791089-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता आरके सिंह डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता आरके सिंह डेंगू की चपेट में
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता आरके सिंह डेंगू की चपेट में
बिजनौर। डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी है। सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव आईएएस अधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिंह डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वैशाली गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है। पिछले तीन दिन से वे इसी अस्पताल में भर्ती हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।
डेंगू एक प्रकार वायरल इंफेक्शन है, जो एडीज मच्छर के काटने से होता है। वैसे तो मच्छरों की कई प्रजातियां होती हैं। इनमें एक प्रजाति एडीज भी शामिल है। चिकित्सकों का मानना है कि इस मच्छर के काटने पर पांच से दस दिनों के अंदर डेंगू हो जाता है। डेंगू का प्रभाव आमतौर पर अगस्त माह से लेकर अक्टूबर तक रहता है। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। पूर्व प्रमुख सचिव आरके सिंह को डेंगू ने अपनी चपेट में लेकर जिले में डेंगू की शुरुआत कर दी है। आरके सिंह की पत्नी एवं पूर्व राज्यमंत्री ओमवती के अनुसार पिछले तीन दिनों से वह वैशाली गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहां के चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है।
चिकित्सकों के मुताबिक अभी आरके सिंह डेंगू की प्रारंभिक अवस्था में है। अगले चार से पांच दिनों में उनकी हालत में सुधार होने की संभावना है। जिलेवासियों ने उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर वे आरके सिंह के क्षेत्र का दौरा कराएंगे। ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर ये वायरस आया कहां से। मलेरिया अधिकारी का दावा है कि अभी तक जिले में किसी भी जगह एक भी डेंगू केस नहीं मिला।
विज्ञापन
जागरुकता को जिला अस्पताल में शुरू की हेल्प डेस्क
बिजनौर। जिला मलेरिया अधिकारी के मुताबिक जिले के लोग डेंगू से बचे रहें। इसके लिए विभाग की ओर से जिला अस्पताल में डेंगू बचाव हेल्प डेस्क शुरू की गई है। करीब एक माह इसे शुरू किए हो चुका है। यह डेस्क नवंबर के महीने तक चलेगी। इसके अलावा जिले भर में टीम को भ्रमण के लिए भेजा जाएगा, जिससे कहीं भी डेंगू न फैले।