फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षिकाओं को दी जा रही संशोधन की घुट्टी

शिक्षिकाओं को दी जा रही संशोधन की घुट्टी

Sun, 22 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिकाओं को दी जा रही संशोधन की घुट्टी
बिजनौर। अंतर जनपदीय तबादले पर आई शिक्षिकाओं की मुसीबत कम नहीं हो रही। काउंसलिंग के दो दिन बाद भी अभी शिक्षिकाओं को स्कूल नहीं भेजा गया है। कई शिक्षिकाओं ने एडीएम के सामने उपस्थित हो कर आपत्ति दर्ज कराई है। अब शिक्षिकाओं को संशोधन कराने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अंतर जनपदीय तबादले पर 343 शिक्षक आए हैं। इनमें 337 शिक्षिका बताई जाती है। इन्हें स्कूल भेजे जाने के लिए 18 व 19 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग कराई गई थी। रिक्त पदों वाले स्कूलों की सूची भी चस्पा की गई थी। शिक्षिकाओं ने उपस्थिति पंजिका में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए एडीएम को आपत्ति दर्ज कराई थी। काउंसलिंग होने के दो दिन बाद भी अभी शिक्षिकाओं को स्कूल नहीं भेजा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में संशोधन करने का शिक्षिकाओं को आश्वासन दिया जा रहा है जबकि एडीएम के सामने हुई काउंसलिंग में स्कूल लॉक किए जा चुके है। लॉक हुए स्कूलों की दूरी को लेकर शिक्षिका परेशान है। काफी स्कूल ऐसे है जहां आने जाने के साधन नहीं है। स्कूल कैसे जाएंगे? इसे लेकर उनके अभिभावक भी परेशान है। शनिवार को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीनू गोयल के नेतृत्व में कई शिक्षिका एडीएम राजस्व अवधेश मिश्रा से मिली। शिक्षिकाओं ने आपत्ति भी दर्ज कराई। शिक्षिका शिखा सैनी, नीलम गंगोत्री, रूबी व शिवानी सहित एक दर्जन शिक्षिकाओं ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नहीं सुलझा उपस्थिति पंजिका में हेराफेरी का मामला
बिजनौर। तबादले पर आई शिक्षिकाओं का आरोप है कि उपस्थिति पंजिका में हेराफेरी कर गड़बड़ी की गई है। 21 व 22 जून को उनकी उपस्थिति सफेद रंग रजिस्टर में दर्ज कराई गई जबकि 23 जून को पंजिका बदल दी। उनके क्रमांक भी बदल गए। क्रमांक बदलने से उन्हें दूर दराज के स्कूल मिले हैं। पूरे मामले की जांच कराने की मांग की जा रही है। बीएसए ने भी शिक्षिकाओं को जांच का आश्वासन दिया था पर अभी तक गुत्थी उलझी है। इसे लेकर शिक्षिका परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट जाने का मन बना रही शिक्षिका
काउंसलिंग में मनपसंद स्कूल नहीं मिलने से परेशान शिक्षिका अब न्यायालय की शरण जाने का मन बना रही है। शिक्षिका पूनम का आरोप है कि उन्हें काउंसलिंग से रोका गया। बाद में मनमाने तरीके से स्कूल आवंटित किया गया है। जबकि शिक्षिका रूपा के बीमार होने से काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं किया गया।


23 को वितरित होंगे पद स्थापना पत्र: बीएसए
बीएसए महेश चंद्र का कहना है कि अंतर जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब शिक्षकों को स्कूल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तबादले पर आए प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के पद स्थापना पत्र 23 जुलाई को बीएसए कार्यालय से दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित शिक्षक व शिक्षिकाओं से पद स्थापना पत्र प्राप्त कर लॉक किए गए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed