फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिंचाई फव्वारा योजना और बुखारी खरीद में किसानों को मिलेगा अनुदान

सिंचाई फव्वारा योजना और बुखारी खरीद में किसानों को मिलेगा अनुदान

Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई फव्वारा योजना और बुखारी खरीद में किसानों को मिलेगा अनुदान
सीमांत किसानों को अनुदान पर मिलेंगे स्पिंकलर सैट
विज्ञापन

नजीबाबाद। कृषि प्रसार विभाग लघु सीमांत किसानों को सिंचाई फव्वारे के स्पिंकलर सैट विशेष अनुदान पर उपलब्ध कराएगा। गेहूं रखने के लिए किसानों को बुखारी भी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कृषि प्रसार विभाग के प्रभारी केपी सिंह चौहान और विषय वस्तु विशेषज्ञ रामकिशन के नेतृत्व में सिंचाई के लिए स्पिंकलर सैट और गेहूं रखने के लिए बुखारी वितरित करने के लिए लघु सीमांत किसानों को चयनित करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की गई है। कृषि प्रसार विभाग की नजीबाबाद शाखा को फव्वारा सिंचाई के लिए नजीबाबाद और किरतपुर को छह-छह स्पिंकलर सैट मिले हैं। विभाग ने लगभग 35 हजार रुपये मूल्य के स्पिंकलर सैट लघु सीमांत किसानों को उपलब्ध कराने की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर गेहूं रखने के लिए नजीबाबाद और किरतपुर के लघु सीमांत किसानों को उपलब्ध कराने के लिए 4500 रुपये मूल्य की चार-चार बुखारियां भी कृषि प्रसार विभाग को दीं जाएंगी।
विज्ञापन

विषय वस्तु विशेषज्ञ रामकिशन ने बताया कि स्पिंकलर सैट के लिए प्रति किसान 10 हजार रुपये का और बुखारी के लिए प्रति किसान को एक हजार रुपये का शासन की ओर से अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने लघु सीमांत श्रेणी में आने वाले किसानों से तत्काल कृषि प्रसार विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलहन के लिए भी विशेष अनुदान
नजीबाबाद। कृषि प्रसार विभाग नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के अंतर्गत किसानों को तिलहन की फसल के लिए बीज, खाद तथा अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराएगी। शासन ने कृषि निवेश के लिए किसानों को लागत मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान शासन की ओर से दिया जाएगा। योजना सितंबर-अक्टूबर 2018 में प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed