{"_id":"5b3fbcdc4f1c1b05278b4f4e","slug":"41530903772-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को कोर्ट मैरिज करने के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आए प्रेमी युगल को घेराबंदी करके प्रेमिका व उनके एक परिचित के साथ मारपीट करने वाली भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर व हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज विर्श्नोई समेत 14 हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा साहनपुर निवासी सुहैल अहमद ने चंडीगढ़ की रहने वाली मोनिका से प्रेम संबंध के चलते हाईकोर्ट से कोर्ट मैरिज कर रखी है। बृहस्पतिवार को मोनिका एक महिला व सुहैल समेत कई लोगों के साथ कलक्ट्रेट में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आई थी। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों से नोकझोंक हुई थी। पुलिस मोनिका व उसके साथ आई महिला को थाने ले गई। थाने में हाईकोर्ट का आदेश दिखाने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। मोनिका ने शुक्रवार को भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई को नामजद करते हुए 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।