{"_id":"5b12e8e24f1c1bf56e8b5f5a","slug":"41527965922-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्टा बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्टा बंद कराया
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 21
बिजनौर। बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के चल रहे ईंट भट्ठों पर शासन की गाज गिरने लगी है। शनिवार को धामपुर में एक ईंट भट्टा बंद कराया गया है। राष्ट्रीय हरित अभिकरण ने बिना प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति के चलने वाले ईंट भट्टों को चिह्नित करने के आदेश दिए थे। विभाग की टीम ने जिले में ईंट भट्टों की जांच की तो पता चला कि कई भट्टे बिना परमिशन के ही चल रहे हैं। इसकी जांच शासन को भेज दी गई थी। राष्ट्रीय हरित अभिकरण ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इन ईंट भट्ठाें को तत्काल बंद करने के आदेश दिए थे। आदेश मिलने के बाद शनिवार को विभाग की टीम ने धामपुर में बिना अनुमति के संचालित एक ईंट भट्टे राजा ब्रिक्स उद्योग को बंद करा दिया है। विभाग की टीम ने ईंट बनाने के लिए भट्ठे पर पाए के बीच जल रहे कोयले और मिट्टी आदि पर पानी की बौछार करा दी। शासन की इस कड़ी कार्रवाई से अवैध तरीके से ईंट भट्टे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के अनुसार अवैध तरीके से चलने वाले सभी ईंट भट्टों को बंद किया जाएगा।