फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद का पटाक्षेप

सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद का पटाक्षेप

Sat, 02 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सपा व भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद का पटाक्षेप
हल्दौर। गांव खासपुरा में सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित खुली बैठक में जाट व सिख दोनों पक्षों के बीच विधानसभा उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाने को लेकर उपजे विवाद का लिखित रूप में पटाक्षेप हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को समझौता पत्र देकर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट को खारिज कराने की मांग की। इसके बाद दोनों पक्ष गुरुद्वारे पहुंचकर अरदास में भाग लेकर गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गांव खासपुरा में एक दिन पूर्व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी सपा प्रत्याशी नईमुल हसन की जीत का जश्न मनाने को लेकर कुछ सिख समुदाय के समर्थकों व विरोधी भाजपा पक्ष के जाट समुदाय के लोगों के बीच विवाद होगा था। इस विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग व पथराव हुआ था। गुरुद्वारे के वाहनों पर पत्थरबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस मामले में सिख समुदाय के लोगों ने जाट पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।। जाट समुदाय के लोगों ने सिख पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों में तनाव देख शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सीओ गजेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में गांव के एक प्राइमरी स्कूल में जाट व सिख समुदाय के लोगों के बीच विवाद का निपटारा कराने को लेकर एक खुली बैठक हुई। दोनों पक्षों में खुली बैठक में लिखित रूप में विवाद का पटाक्षेप कर लिया। दोनों ने पुलिस को विवाद का समझौता पत्र देकर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज कराने की मांग की। इससे बाद जाट समुदाय के लोग पुलिस के साथ गांव के गुरुद्वारे में पहुंचे। सिख संगत के साथ अरदास में शामिल होकर गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने का संकल्प लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात है। ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ठीक कराएंगे वाहन
गांव खासपुरा में आयोजित बैठक में गुरुद्वारे के तोड़े गए वाहनों को ठीक कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान वीरभान सिंह को सौंप दी है। ग्राम प्रधान अपने निजी मद से वाहनों की क्षतिपूर्ति कराएंगे। प्रधान द्वारा क्षतिपूर्ति की हामी भरने पर विवाद का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed