फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवनी को पहले से टिकट मिलना था तय, बस टिकट की होनी थी घोषणा

अवनी को पहले से टिकट मिलना था तय, बस टिकट की होनी थी घोषणा

Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अवनी को पहले से टिकट मिलना था तय, बस टिकट की होनी थी घोषणा
अवनी के सामने नहीं था कोई दावेदार
विज्ञापन

बिजनौर। नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में स्वर्गीय विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह को पार्टी ने टिकट देने की औपचारिक घोषणा कर दी। पार्टी ने उनके नाम पर पहले से ही मुहर लगा रखी थी। अवनी सिंह के अलावा भाजपा के टिकट का कोई और दावेदार नहीं था।
नूरपुर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की 21 फरवरी को सीतापुर के पास कार से लखनऊ जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता लोकेंद्र चौहान के गांव आलमपुरी में शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह बेटों तेजस्व सिंह और ओजस्व सिंह के साथ मुख्यमंत्री, गृह मंत्री ने अलग से बात की थी। तभी से अवनी सिंह को भाजपा का टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। भाजपा के नेताओं ने पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट भी दी थी, जिसमें कहा था कि अवनी सिंह के अलावा कोई और नूरपुर सीट से चुनाव नहीं जीत सकता। अवनी सिंह के अलावा यहां कोई और टिकट का दावेदार भी नहीं है।
विज्ञापन

अवनी सिंह मुरादाबाद के भाजपा सांसद ठाकुर सर्वेेश सिंह की सौतेली बहन हैं। अवनी की शादी के बाद से ही लोकेंद्र चौहान और सर्वेश सिंह एक दूसरे से बात नहीं करते थे। लोकेंद्र की मौत के बाद सर्वेश सिंह उनके घर गए थे। इतना ही नहीं लोकेंद्र के विरोधी नेताओं ने भी अवनी सिंह को टिकट देने की भाजपा हाईकमान से वकालत की थी। अवनी सिंह ने चुनाव का बिगुल बजते ही तैयारी शुरू कर दी थी। अवनी सिंह का टिकट पहले से ही फाइनल था। बस उनके नाम की औपचारिक घोषणा होनी थी। यह घोषणा मंगलवार को कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय बेगराज सिंह ने भरा पर्चा
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार को पहला पर्चा दाखिल किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बेगराज सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया। तीन प्रत्याशी पर्चा लेकर गए। नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में अभी तक किसी भी अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है। बेगराज सिंह विश्व दलित परिषद के नेता हैं। अपने समर्थकों से राय लेकर उन्होंने चुनाव लड़ने का पहले ही फैसला कर लिया था। 21 प्रत्याशी अब तक पर्चा लेकर गए हैं। मंगलवार को युवा जन क्रांति पार्टी से नजाकत अली, नारायणी पार्टी से सविता शर्मा, निर्दलीय जहां आरा अंसारी पर्चा लेकर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed