{"_id":"5acbb5e54f1c1bc76b8b4a06","slug":"41523299813-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय दिलाने को आशाओं ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय दिलाने को आशाओं ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशाओं और संगिनियों ने एक वर्ष का मानदेय और दो वर्षों से रुका जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। आशाओं ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपते हुए शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निदान नहीं कराने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने तथा भूख हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।
सोमवार को चंदक पीएचसी से जुड़ी आशा कार्यकर्ता और संगिनियां सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्रित हुई और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का मार्च 2017 से मार्च 2018 तक के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। यही नहीं पिछले दो सालों से जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी उन्हें नहीं दिया गया है। इससे आशाओं के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को परेशान करने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से चंदक के चिकित्सा प्रभारियों का तबादला कर दिया जाता है। इससे समय पर उनका भुगतान नहीं मिल पाता है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रीना बैरागी, कुसुमलता, रेशा सैनी, प्रवेश देवी, गीता देवी, बिद्धो देवी आदि शामिल रहीं।