फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कलक्ट्रेट पर गरजे किसान

कलक्ट्रेट पर गरजे किसान

Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर गरजे किसान
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया तथा जिलाधिकारी के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और 14 दिन के भीतर गन्ने की धनराशि का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया। धरने पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसानों की मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें किसानों को संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग की गई है। इसके अलावा बिजली की बढ़ी दरों को तत्काल वापस कराने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों व मजदूरों को पांच-पांच हजार रुपये प्रति महीने पेंशन का भुगतान कराने, गन्ने की धनराशि का भुगतान सरकार के वादे के मुताबिक 14 दिन के भीतर करने की मांग की गई है। नांगल से चंदक तक नहर की पटरी का निर्माण कराने, जंगली जानवरों से हो रहे फसल के नुकसान की भरपाई कराने, गंगा को निर्मल बनाने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है पर गंगा क्षेत्र में पलेज लगा कर गंगा को दूषित किया जा रहा है, बिजली व्यवस्था ठीक कराने, किसानों व मजदूरों का उत्पीड़न तत्काल बंद कराने की मांग की गई है। इससे पूर्व किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव वीर सिंह, रामकुमार, पद्म सिंह, हरवीर सिंह, विजय पहलवान, संजय सिंह, अजीत सिंह, धर्मपाल, नंदराम, चेयरमैन परशुराम सिंह, सत्यवीर सिंह, शीशपाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed