Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सुकन्या समृद्घि योजना

सुकन्या समृद्घि योजना

Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सुकन्या समृद्घि योजना
बिजनौर। बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए डाक विभाग कवायद शुरू करने जा रहा है। गांवों को गोद लेकर स्वास्थ्य विभाग सुकन्या समृद्धि योजना में शत प्रतिशत पात्र बेटियों के खाते खोलेगा। बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत में हर ब्लॉक से एक-एक गांव को लिया जाएगा। योजना में जिले में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में 50 करोड़ रुपये जमा हो चुका है।
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान एक आंदोलन बन गया है। बेटी को बचाने और पढ़ाने का केंद्र सरकार का अभियान पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। जिले के गांव स्वाहेड़ी में तो आर्य समाज के हवन में वेदी में आहुति डलवाकर बेटी बचाने बेटी पढ़ाने की शपथ भी दिलाई जाती है। बेटियों के नाम से केंद्र सरकार द्वारा दो साल पहले सुकन्या समृद्धि खाता योजना शुरू की गई थी। योजना में डाकखानों में माता-पिता अपनी दस साल तक की बेटी के नाम खाता खुलवाकर उसमें रुपये जमा करा सकते हैं। इस योजना में बेटी के नाम पर रुपये जमा किया जाता है। इस पर केंद्र सरकार द्वारा मोटा ब्याज दिया जाता है। जनवरी 2018 तक माता-पिता 23 हजार 22 बेटियों के नाम 50 करोड़ से अधिक रुपये बैंकों में जमा कर चुके हैं। अब डाक विभाग बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए गांवों को गोद लेगा। इन गांवों में कैंप कर योजना का लाभ बताया जाएगा। हर माता-पिता को योजना का लाभ बताकर उनकी बेटी का खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी 12 ब्लॉक में एक-एक गांव को गोद लेने की योजना है।
विज्ञापन

यह है योजना
योजना में माता-पिता अपनी दस साल तक की दो बेटियों के खाते खुलवा सकते हैं। इनमें एक साल में अधिकतम 12 एंट्री में न्यूनतम एक हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इस राशि पर 9.2 रुपये का वार्षिक ब्याज देय होगा। इस खाते में अधिकतम 14 साल तक रुपये जमा करने हैं। खाता खुलने के 21 साल बाद या फिर कन्या के विवाह के बाद डाक खाने में आवेदन करने पर खाता स्वयं बंद हो जाएगा। जमा राशि कन्या के खाते में आ जाएगी। इस राशि, इसके ब्याज आदि पर कोई कर नहीं लगेगा। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर माता-पिता अपनी एक बेटी के 14 साल तक हर महीने एक हजार रुपये जमा करते हैं तो 14 साल में कुल एक लाख 68 हजार रुपये जमा होंगे। एक अनुमान के अनुसार इसकी परिपक्वता राशि करीब छह लाख 41 हजार 92 रुपये मिलेगी।

डाक अधीक्षक एके त्रिपाठी के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए है। अधिकारियों की मदद से हर ब्लॉक में एक-एक गांव गोद लेकर वहां की शत प्रतिशत पात्र बेटियों को खाते खुलवाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed