फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नीमखाल नाले की पुलिया में नवविवाहित दंपति का शव मिलने से सनसनी

नीमखाल नाले की पुलिया में नवविवाहित दंपति का शव मिलने से सनसनी

Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नीमखाल नाले की पुलिया में नवविवाहित दंपति का शव मिलने से सनसनी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव तुरतपुर के समीप नीमखाल नाले में नवदंपति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना दंपति के परिवार को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने हादसे में दोनों की मौत होने की आशंका जताते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार सवेरे ग्रामीणों ने गांव तुरतपुर में पुलिया के पास नीमखाल नाले में दो शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। वहीं नजदीक में ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक पड़ी हुई थी। युवक के मुंह पर गहरी चोट के निशान थे। युवक के पास ही एक 20 वर्षीय महिला की लाश भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मंजीत (24) पुत्र सेवा सिंह निवासी लतीफपुर हस्तिनापुर मेरठ व मृतका लक्ष्मी कौर (20) पत्नी मंजीत के रूप में की। जांच में पता चला कि सिख युवक गांव नवाबपुरा गुरुद्वारे में चार माह से ग्रंथी का कार्य करता था। पुलिस को आशंका है कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से कादराबाद आया होगा। मंगलवार रात बाइक से वापस अपने घर जा रहे होंगे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति नाले में जा गिरे होंगे और दोनों की मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई। दोपहर में परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि दोनों की शादी दो माह पहले ही हुई थी। उधर, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


हादसे में दादा की मौत, पोता घायल
रेहड़। गांव केहरीपुर जंगल के समीप वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दादा-पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दादा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांव मानियावाला निवासी घनश्याम सिंह 58 वर्ष व उनका पोता शिवम पुत्र सुभाष बाइक पर किसी कार्य से केहरीपुर जर रहे थे। जब वह केहरीपुर के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दादा घनश्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं पोते शिवम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। उधर, एसओ बिजेंद्र पाल राणा का कहना है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किसी पोल से टकराई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed