फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेलवे ट्रैक पर गन्ने की बुग्गी पलटी, ट्रैक बाधित

रेलवे ट्रैक पर गन्ने की बुग्गी पलटी, ट्रैक बाधित

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गन्ने की बुग्गी पलटी, ट्रैक बाधित
चंदक(बिजनौर)। चंदक रेलवे फाटक पर गन्ने से लदी बुग्गी पलटने से रेलवे ट्रैक बाधित रहा। जिस कारण दो मालगाड़ी को होम सिग्नल और एक यात्री ट्रेन को बालावाली स्टेशन पर रोका गया। बुग्गी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 8:10 मिनट पर उत्तम शुगर मिल में गन्ना ले जा रहे क्षेत्र के गांव खोड़ाहेड़ी निवासी आबिद की गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी चंदोक रेलवे फाटक संख्या 495 बी के रेलवे ट्रैक पर पलट गई। इस कारण ट्रैक और गेट जाम हो गया। गेटमैन ने सूचना स्टेशन अधीक्षक को की। ट्रैक पर तभी अप लाईन पर बीएसएन मालगाड़ी व डाउन लाइन पर बोक्सन मालगाड़ी आ रही थी। इन्हें तत्काल होम सिग्नल पर रोका गया। ट्रैक से गन्ना हटाने में लगभग 35 मिनट ट्रैक बाधित रहा। इसके कारण यात्री ट्रेन संख्या 22446 अमृतसर कानपुर एक्सप्रेस डाउन को बालावाली रेलवे स्टेशन पर रोका गया। गेटमैन सर्वेश कुमार ने बताया कि गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी के ट्रैक पर पलटने के समय दोनों ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थीं। बुग्गी पलटने की सूचना उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन अधीक्षक, कान्हा लाल मीणा ने बताया कि गेटमैन की सूचना पर ट्रेनों को होम सिग्नल पर रोका गया। गेटमैन की सूचना पर रेलवे पुलिस ने बुग्गी स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed