{"_id":"5a414ab54f1c1ba12d8bab7f","slug":"41514228405-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ को बंधक बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ को बंधक बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीलाभ शल्या को बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो सभासद व एक सभासद पुत्र के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को प्रभारी डीएम व एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम से मिलकर पूरा मामला बताया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि वे नगर पंचायत के कार्यालय परिसर स्थित आवास में परिवार सहित रहते हैं। पीलिया व यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित होने के कारण वे शनिवार 23 दिसंबर की रात जल्दी सो गए थे। रात करीब सवा आठ बजे नगर पंचायत के सभासद शद्दन व सभासद पति राशिद नशे की हालत में उनके आवास पर पहुंचे और जोर जोर से चिल्लाने लगे। उनकी पत्नी ने दोनों को उनका स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। फिर भी दोनों ने उन्हें जबरन सोते हुए उठवा दिया। दोनों ने सभासद हसीब, अजीमुद्दीन व ठेकेदार वकील अहमद को फोन कर रात में ही कार्यालय आने को कहा। सभासद हसीब कार्यालय पर आ गया। तीनों ने उन्हें रात करीब ढाई बजे तक बंधक बनाकर रखा और बुरी बुरी गालियां दीं। दोनों ने उन्हें अपना स्थानांतरण कहीं और कराने तथा ऐसा न करने पर गला काटकर जान से मारने व षड्यंत्र के तहत फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इस मामले में स्योहारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले में सोमवार को प्रभारी डीएम सुरेंद्र राम से मिलकर शिकायत की। दोनों सभासद व एक सभासद पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।