{"_id":"5a3ff2dd4f1c1b10788b4caf","slug":"41514140381-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बनाकर उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बनाकर उठाई मांग
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद चौक पर सुरक्षित हो आवागमन
नजीबाबाद। नजीबाबाद रिवॉल्युुशन संस्था ने आजाद चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर आवागमन को सुरक्षित बनाने की मांग की। आजाद चौक पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे विधायक ने सीओ और एनएच अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया।
संस्था के अध्यक्ष जीशान के नेतृत्व में सदस्य रविवार दोपहर आजाद चौक पर एकत्र हुए। चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाते हुए आजाद चौक पर असुरक्षित यातायात पर रोष जताया। जीशान ने कहा कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात न होने, गोल चक्कर न बना होने, स्पीड ब्रेकर के अभाव में वाहनों की तेज गति से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए हादसों में दो लोगों की मौत होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जनहित में राहगीरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। लोगों के बीच पहुंचे विधायक हाजी तसलीम अहमद ने उनकी मांग को सही ठहराया। उन्होंने बताया कि सुरक्षित यातायात के इंतजाम के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिशासी अभियंता से संपर्क किया जा चुका है। चौराहे पर गोल चक्कर बनाने, पथप्रकाश के बेहतर इंतजाम कराने, स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए सार्थक कदम उठाने की बात कही। विधायक ने फिलहाल लोहे की बेरिकेडिंग कर ट्रैफिक गुजारने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. शाकिर खान, हिफ्जान शेख, तारिक पठान, जीशान खान, डॉ. वसीम बारी, डॉ. रियाज, अफजाल, आसिम, रईस अहमद, शावेज, फहीम, तनवीर आदि उपस्थित रहे।