फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छह लाख 41 हजार 411 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

छह लाख 41 हजार 411 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
छह लाख 41 हजार 411 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
बिजनौर। निकाय चुनाव में जिले की 12 नगर पालिकाओं में 26 हजार से अधिक व नगर पंचायतों मेें 30 हजार से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। महिला मतदाताओं की संख्या में मात्र छह नगर पंचायतों ने 12 नगर पालिका को मात दे दी है। नगर पंचायत जलालाबाद में महिला ओर पुरुष मतदाता करीब बराबर है। बिजनौर नगर पालिका में महिला मतदाता सबसे अधिक व हल्दौर नगर पालिका में महिला मतदाता सबसे कम है। नगर पंचायत बढ़ापुर महिला मतदाताओं की संख्या में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के लिए 22 नवंबर को होने वाले मतदान में जिले के कुछ छह लाख 41 हजार 411 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें तीन लाख 33 हजार 138 पुरुष मतदाता व तीन लाख नौ हजार 273 महिला मतदाता है। 12 नगर पालिकाओं में दो लाख 80 हजार 637 पुरुष मतदाता व दो लाख 60 हजार 306 महिला मतदाता है। छह नगर पंचायतों में 50 हजार 501 पुरुष मतदाता व 48 हजार 967 महिला मतदाताओं की संख्या है। नगर पालिका बिजनौर सबसे अधिक 35 हजार 779 महिला मतदाता है, जबकि नगर पालिका हल्दौर में सात हजार 442 महिला मतदाता है। नगर पंचायत बढ़ापुर में महिला मतदाताओं की संख्या 8787 है, जबकि नगर पंचायत साहनुपर में सबसे कम सात हजार 745 महिला मतदाता है। नगर पंचायत झालू व साहनपुर की महिला मतदाताओं में मात्र पांच का अंतर है। नगर पालिका बढ़ापुर में जलालाबाद में महिला ने वोटर बनने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी ली। नतीजतन वहां पुरुष और महिलाओं मतदाताओं में मात्र 405 का ही अंतर है।
विज्ञापन

नगर पालिका पुरुष महिला कुल
स्योहारा 18793 16888 35681
चांदपुर 32921 29943 62864
नूरपुर 16835 16018 32853
हल्दौर 8028 7442 15470
बिजनौर 36615 35779 74394
किरतपुर 24587 22285 46872
नजीबाबाद 36103 33219 69322
नहटौर 19802 18436 38238
धामपुर 20307 18754 39051
शेरकोट 24465 22390 47355
नगीना 30372 27486 57858
अफजलगढ़ 11809 11166 22975
नगर पंचायत
झालू 8333 7750 16083
मंडावर 9006 8429 17535
जलालाबाद 8020 7615 15635
बढ़ापुर 9259 8787 18046
सहसपुर 9548 8641 18189
साहनपुर 8335 7745 16080
नोट सभी आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से लिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed